भारतवर्ष पर निबंध || Essay On India

भारतवर्ष पर निबंध || Essay On India

भारतवर्ष पर निबंध

भारत एक आकर्षक देश है। भारतीय संविधान पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। भारत विविधताओं का देश है। यह अनेक प्रकार के धर्म को मानने वाले एक साथ मिल–जुल कर रहते हैं। धर्मों के अनुकूल अनेक प्रकार के उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत देश को  स्वतंत्रता से पहले "सोने की चिड़िया" कहा जाता था। भारत ऐसा देश है जहां विदेशी भी आकर बस जाते हैं। यहां सालाना छह ऋतुऐं का आगमन होता है। यह सभी ऋतुओं का अपना अलग–अलग अंदाज है। भारत कृषि, धर्म तथा सांस्कृतिक प्रधान देश है। यहां के किसान मेहनती एवं परिश्रमी होते हैं। ये नगर वासियों के अन्नदाता कहलाते हैं। 'अतिथि देवो भव:' अर्थात भारत में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया गया है।

धर्म प्रधान देश।

भारत धर्म प्रधान देश है। यहां अनेक धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, आदि विभिन्न संप्रदाय के लोग रहते हैं। इसलिए भारत को धर्म प्रधान देश कहा जाता है। सभी धर्मों का अपना प्रमुख त्यौहार है जिसको प्रत्येक वर्ष सभी लोग हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। भारत के विविध भाषाओं, विभिन्न धर्म के बावजूद, लोग दिलों में प्रेमभाव, अपनापन और भाईचारा रखते है। भारत में सभी धर्मे के अनुरूप लोग कई प्रकार के उत्सव मनाते हैं। हिंदू धर्म का मुख्य त्यौहार रंगों का त्योहार होली, प्रकाश से भरपूर दीपावली, रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार, असत्य पर सत्य की विजय, दशहरा का त्यौहार, इसके अलावा ईद क्रिसमस लोहारी आदि त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह अनेकता में एकता का खूबसूरत उदाहरण है। 

कृषि प्रधान देश।

भारत की आत्मा गांवों में बस्ती है। गांव में ही सेवा और परिश्रम के अवतार किसान बसते हैं। किसान ही नगर वासियों के अन्नदाता है। भारतीय किसान का जीवन बड़ा सहज और सरल होता है। यह दिन रात मेहनत करते हैं और हमारे लिए अन्न उपजाते है। भारत का भोजन दुनिया भर में लोकप्रिय है। सभी राज्यों के अपने-अपने विशेष भोजन होते हैं जिसका मजा हम सब देशवासी उठाते हैं। बिहार में मुख्य रूप से लिट्टी चोखा फेमस है। भारत का स्वादिष्ट एवं हेल्दी भोजन चावल दाल और हरी साग सब्जियां है।

भारत की पवित्र मातृभूमि।

भारत ऐसा देश है जहां की मिट्टी अपने सिर पर लगाकर लोग अपने आप को धन्य मानते हैं। यहां  प्राचीन सांस्कृतिक को सहजोग कर रखा गया है। गुलामी समाप्त होने के बाद हमारा भारत देश विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनकर उभरा जिसकी संपूर्ण विश्व प्रशंसा करते है। भारत वह महान देश है जहां अनेक प्रकार के योद्धा, देश प्रेमी  जन्म लिए और अपनी आखिरी सांस तक देश के लिए लड़ते रहे। आज उन  योद्धाओं की पूजा की जाती है। भारत ऐसा देश है जहां आकर विदेशी भी यहीं बस जाते हैं। यहां की सांस्कृतिक का गहन पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत अपनी पिढ़ियो से चली आ रही संस्कृति को और परंपराओं को सहजोग कर रखने वाला देश है। विश्व के हर कोने में आज इस देश की स्वर्ण भूमि चर्चा का विषय है। सभी लोग अपने भारत की मातृभूमि से प्रेम करते हैं। हमारा खूबसूरत देश भारत इतना सौभाग्य पूर्ण है कि भगवान भी यहां रहने की इच्छा रखते हैं।

भारत की प्रमुख प्रसिद्ध नदियां।

भारत अपनी सुंदरता और मन को छू लेने वाले हिमालय पर्वत के लिए जाना जाता है। यहां सर्वोच्च ऊंचा पर्वत है। हिमालय पर्वत देश को अनेक प्रकार के प्राकृतिक आपदा से बचाता है और देश को सुरक्षा प्रदान करता है। भारत में कई प्रकार की नदियां एक दूसरे के निकट से बहती है। भारत में प्रमुख गंगा, यमुना,‌ नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी, गंडक, और  कृष्णा जैसी विशाल नदियां बहती है। यह सभी नदियां कृषि की सिंचाई और फसल की उपज की दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। भारत देश के निवासी अनेक अवसरों पर इन नदियों की पूजा करते हैं। भारत की प्रमुख नदी गंगा में डुबकी लगाकर लोग अपने आप को धन्य मानते हैं और इसके जल को महत्वपूर्ण त्योहारों में उपयोग करते हैं। पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव कर उस स्थान को पवित्र करते हैं। लेकिन आजकल बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण नदियां बुरी तरीके से प्रभावित हो रहे हैं।

भारत की प्रमुख प्रसिद्ध स्थल।

भारत में अनेक प्रसिद्ध स्थल है। जिसके परिभ्रमण के बाद ऐसा लगता है कि विश्व का परिभ्रमण कर लिये है। स्वर्ग सा कश्मीर, अजन्ता, एलोरा की गुफाएं, श्री राम की भूमि अयोध्या, ब्रज, नालंदा, मथुरा, लखनऊ, कुरुक्षेत्र, दिल्ली की लाल किला, आदि विविध स्मृतियां संजोए है। यहां वास्तुकला, शिल्पकला, हस्तकला के नमूने देखने को मिलते हैं। ऐतिहासिक इमारतों ताजमहल,‌ कुतुबमीनार, कोणार्क का सूर्य मंदिर आदि विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र है।

उप संहार।

भारत महान देश है। अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया गया है। भारत अपनी सांस्कृतिक एवं प्रचलित परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़े :-

1.गर्मी की छुट्टी पर निबंध 
2.वर्षाऋतू पर निबंध
3.ग्रीष्मऋतू  पर निबंध
4.बाढ पर निबंध 
5.वृक्षारोपण पर निबंध 
6.पर्यटन पर निबंध 
7.पर्यावरण पर निबंध 
8.शरद ऋतू  पर निबंध
9.प्रदुषण पर निबंध 
10.कंप्यूटर पर निबंध 
11.महंगाई पर निबंध 
12.स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 
13.गणतन्त्र दिवस पर निबंध 
14.भारतवर्ष पर निबंध
15.शिक्षक दिवस पर निबंध 
16.बाल दिवस पर निबंध 
17.महात्मागाँधी पर निबंध
18.मदर टरेसा पर निबंध  
19.प्रिय कवि तुलसीदास पर निबंध 
20.

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम  पर निबंध  

21.समाचार पत्र पर निबंध 
22.टेलीविजन पर निबंध 
23.दहेज़ प्रथा पर निबंध
24.क्रिसमस डे पर निबंध 
25.दुर्गा पूजा पर निबंध 
26.दिवाली पर निबंध 
27.सरस्वती पूजा पर निबंध 
28.ईद पर निबंध 
29.विद्द्यार्थी जीवन पर निबंध
30.आतंकवाद पर निबंध 
31.रक्षाबंधन पर निबंध 
32.खेल के महत्व पर निबंध 

Comment / Reply From