लाल किला पर निबंध हिंदी में || Essay on Red Fort in Hindi

लाल किला पर निबंध हिंदी में || Essay on Red Fort in Hindi

परिचय

भारत देश बहुत ही ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय इतिहास में इन ऐतिहासिक स्थलों को स्थान प्राप्त है। प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में "लाल किला" भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित मुगल सम्राट शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था 

दिल्ली ही नहीं पूरे भारत की शान "लाल किला" अपने शान शोहरत के लिए पूरी दुनिया में प्रख्यात है। यह ऐतिहासिक इमारत मुगल काल में बनी इमारतों के वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है।

लाल किले का ऐतिहासिक महत्व

  • लाल किला का अपना ऐतिहासिक महत्व है।
  • लाल किले का निर्माण मुगल शासक शाहजहां के द्वारा "1638 ईस्वी से 1648 ईसवी" के बीच किया गया। लाल किले के निर्माण में पूरे 10 वर्ष का समय लगा। दिल्ली का यह खूबसूरत लाल किला दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी के तट पर स्थित है। जिस प्रकार ताजमहल को विश्व के सात अजूबों में शामिल किया गया है, उसी प्रकार लाल किले को भी विश्व के सात अजूबों में शामिल किया गया है। मुगल शासक शाहजहां के द्वारा लाल किले के डिजाइन को तैयार करने का कार्य उस समय के विश्व प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को दिया गया था। लाल किले के अंदर शाहजहां के बेटे औरंगजेब ने एक मस्जिद का निर्माण भी करवाया था, जिसे मोती मस्जिद के नाम से जाना जाता है। 17 वी शताब्दी के अंत तक लाल किले पर मुगल शासक बादशाह जंहदर का लगभग 30 सालों तक शासक था। इसके बाद किले पर मुगल शासक नादिर शाह का कब्जा हो गया है जिनका शासनकाल 18वीं शताब्दी के अंत तक चला, वह मुगल वंश के अंतिम शासक माने जाते हैं।

लाल किले की रचना के बारे में जानकारी

लाल किला 14 दीवारों से घिरा किलानूमि इमारत है। दिल्ली राज्य के 250 एकड़ जमीन पर यह किला बना हुआ है। इस किले की दीवार की लंबाई 2.5 किलोमीटर लगभग 1.5 मील है। दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी से सटे किले की दीवार की ऊंचाई 60 फीट लगभग 16 मीटर है। साथ ही दिल्ली शहर को जाते हुए किले की दीवार की ऊंचाई 110 फीट अर्थात लगभग 35 मीटर है।

इसे भी पढ़े :-

ताजमहल पर निबंध

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर निबंध

वर्षा जल संरक्षण/संचयन पर निबंध हिंदी में

योग पर निबंध हिंदी में


लाल किला के विषय में कुछ विशेष जानकारियां

1. नई दिल्ली का लाल किला भारत के कई अजूबों में से एक है।

2. यह प्रसिद्ध मीना बाजार के पास नई दिल्ली में स्थित है।

3. लाल किला को "red fort" के नाम से भी जाना जाता है।

4. इसका निर्माण 1639 में सम्राट शाहजहां के द्वारा करवाया गया था।

5. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज इस इमारत का एक हिस्सा प्रतीत होता है।

Comment / Reply From