Upsc Exam/Civil Services Exam क्या है? || तैयारी कैसे करे

Upsc Exam/Civil Services Exam क्या है? || तैयारी कैसे करे

यूपीएससी की तैयारी 12वीं के बाद कैसे करें (How to Prepare UPSC (IAS, IPS) after 12th Class in Hindi)

"यूपीएससी" परीक्षा भारत में सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में से हैं। यह भारत में विभिन्न सिविल सेवा पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रत्येक वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करता है। जिसमें हर साल लाखों युवा महज कुछ सीटों के लिए इस एग्जाम की तैयारी करते हैं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्ति का प्रतिशत बहुत ही कम है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन व प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस परीक्षा में केवल वही सफल होता है जिसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अनुशासन और धैर्य हो। साथ ही 

टाइम मैनेजमेंट, स्टडी प्लान और पूरा ध्यान लगाकर यूपीएससी की तैयारी करना पड़ता है। इसके बाद ही आप यूपीएससी आईएएस परीक्षा में टॉप कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में यूपीएससी की नौकरी को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक सटीक राजनैतिक व्यवस्था होना जरूरी है।

अगर आप भी आईएएस बनने का सपना देखते है तो इस प्रकार कर सकते हैं इसकी तैयारी-

1. Course Material की जानकारी लें

किसी भी परीक्षा का मूल आधार उसका पाठ्यक्रम होता है। इससे पहले कि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करें उससे पहले उसका पाठ्यक्रम के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना आवश्यक होता है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने से पहले पाठ्यक्रम को समझना होगा। यह तय करने में मदद करेगा कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए क्या पढ़ना आवश्यक है। और क्या उपेक्षित कर सकते है। क्योंकि सभी परीक्षा प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से प्रदान किया जाते हैं। इसीलिए पाठ्यक्रम पर निरंतर जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य है। इस प्रकार एसएससी की तैयारी के लिए कोर्स मेटेरियल की जानकारी आवश्यक है।

2. UPSC लक्ष्य और अध्ययन सामग्री।

सिविल सेवा परीक्षा के लिए सबसे पहले आपको अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी उसके बाद आपको यह Decide करना होगा कि आपको सिविल सेवा में जाना है। यूपीएससी को अपना लक्ष्य बनाते हुए उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सिविल सेवा की तैयारी के लिए कम से कम 2 से 3 वर्ष का समय लगता है। इसकी तैयारी ग्रेजुएशन के दिनों में ही शुरू कर दें।

इस परीक्षा की तैयारी की शुरूआत करने के लिए NCERT की किताबों को अपने अध्ययन सामग्री में अवश्य ही शामिल करें। इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा का पूरा Syllabus अपने साथ रखे और उसके अनुसार ही तैयारी करे। अधिकतर कैंडिडेट अपनी ग्रेजुएशन के किसी एक विषय में से ही परीक्षा के मुख्य चरण के लिए विषय का चयन करते हैं। इससे आपको परीक्षा की तैयारी में आसानी रहती है क्योंकि आप ग्रेजुएशन में इस विषय को पूरे तीन साल पढ़ते है। इसके अलावा दूसरे चयनित वैकल्पिक विषयों के लिए स्टडी मटेरियल का चयन कर सकते है या फिर एक्सपर्ट की सलाह भी आप यूपीएससी की तैयारी के लिए ले सकते हैं।

3. समसामयिक विषयों की जानकारीयां।

समसामयिक विषयों की तैयारी करने के लिए प्रत्येक दिन नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन करें।पिछले सालों के प्रारंभिक प्रश्न पत्रों में भी समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्नों का अच्छा अनुपात रहा है इसलिए ये जरूरी है कि समसामयिक विषयों की तैयारी करते रहना चाहिए। इसके अलावा आप समसामयिक विषयों के लिए किताबों का भी सहारा लें। 

4.विषयों का चयन करते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

सिविल सेवा परीक्षा में सबसे आवश्यक होता है विषयों का अध्ययन करना, इसीलिए विषय का चयन करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको उस विषय में रुचि है अथवा नहीं। इस प्रकार जिस विषय में आपको अधिक रूचि है उसी विषय का चयन करना आपके लिए फायदेमंद रहता है। सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस बड़ा होने के कारण इसे पूरे साल भर कड़ी मेहनत से आधुनिक करना जरूरी है।

5.यूपीएससी के लिए आवश्यकता है, एकाग्रता।

सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए आवश्यक है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। यह परीक्षा अन्य परीक्षाओं से काफी कठिन होता है। इसलिए अन्य चीजों पर से ध्यान हटाकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इस परीक्षा की सफलता के लिए कठोर परिश्रम, त्याग और धैर्य रखने की आवश्यकता है। इसके बिना इस परीक्षा में सफलता पाना मुमकिन नहीं है।

कितना देर तक पढ़ना चाहिए।

इस परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल फिक्स कर लेना चाहिए। और प्रत्येक दिन नियम पूर्वक टाइम टेबल का सही-सही पालन करना चाहिए। हर दिन कम से कम 6 घंटे रोजाना पढ़ाई करना आवश्यक है। रोजाना आपको 10 से 12 घंटे नहीं पढ़ने हैं। क्योंकि रोजाना आप उतने घंटे नहीं पढ़ पाएंगे। पढ़ाई के साथ-साथ अपने सेहत का भी ध्यान रखें और यह भी आवश्यक है कि आपके आसपास कैसे लोग रहते हैं इसका आपकी जिंदगी पर काफी असर पड़ता है। यदि आपके आसपास Negative लोग रहते हैं तो ऐसे लोगों से जितना हो सके खुद को दूर रखने का प्रयास करें।

अपना नोट्स बनाएं।

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते समय आप अपने खुद के लिए डिटेल नोट्स तैयार करें। कुछ परीक्षार्थी दूसरे के बने नोट्स का इस्तेमाल करते हैं। खुद से बनाए हुए नोट्स का अध्ययन करते समय आपको Concepts को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा। साथ ही जब आप Revision करेंगे तब भी यह नोट्स आपकी मदद करती है।

इसे भी पढ़े

विश्व जनसंख्या विस्पोट पर निबंध

ताजमहल पर निबंध

निबंध लेखन क्या है

बाल मजदूरी पर निबंध हिंदी में


Comment / Reply From